कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमतों में एक नवंबर से बढ़ोतरी हो गयी है। दूध के दाम में 8 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। इसमें से 7 रुपये सीधे दुग्ध उत्पादक किसानों को दिए जाएंगे जबकि एक रुपया दुग्ध संघों को मिलेगा। दूध उत्पादन, परिवहन और पशु चारे की लागत में लगातार वृद्धि होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कर्नाटक में दूध के दाम कई अन्य राज्यों की तुलना में अभी भी कम बने हुए हैं। टोंड दूध की कीमत जो पहले 46 रुपये प्रति लीटर थी वह अब बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दही की कीमत भी 54 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 68 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।