झांसी नदी में डूबने से पांच नागरिक मरे

झांसी नदी में डूबने से पांच नागरिक मरे

झांसी [ महा मीडिया ]

झांसी के सुखनई नदी में आज मंगलवार को जल तर्पण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की डूबने से मौत हो गई। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रानीपुर चौकी अंतर्गत देवरी सिंह पुरा में हुए हादसे में देवरी सिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी उनके 12 वर्षीय बेटे अर्पित परिवार के ही अभिनव तिवारी (25), श्रेयांश तिवारी (21) और जालौन के हरेदाई निवासी पुष्कर शुक्ला (23) की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पितृ पक्ष में श्राद्ध कार्यक्रम के तहत जल तर्पण के दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर परिवार के अन्य लोग भी गहरे पानी में उतर गए और डूब गए।

सम्बंधित ख़बरें