आयकर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक बढ़ायी गयी
मैहर [ महामीडिया] केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आयकर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार कर टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। पहले ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से देश भर के व्यवसायियों, कंपनियों, उद्यमियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को 21 दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है। इस राहत के साथ ही आयकर अधिनियम की धारा 139 के तहत आने वाले करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गयी है । यह विस्तार उन सभी व्यक्तिगत करदाताओं, फर्मों और कंपनियों पर लागू होता है जिन्हें आयकर अधिनियम के तहत अपने खातों का ऑडिट कराना अनिवार्य है।