दमोह से कटनी के बीच फोरलेन

दमोह से कटनी के बीच फोरलेन

दमोह [ महामीडिया] दमोह से कटनी के बीच 105 किमी लंबा फोरलेन बनाने की तैयारी है।  फोरलेन बनने से दमोह-कटनी का सफर करीब डेढ़ घंटे कम होने का अनुमान है।स्टेट हाईवे-63 का यह हिस्सा अभी टू-लेन है। इसकी कुल लंबाई 105.01 किमी है। जमीन अधिग्रहण और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 344.10 करोड़ रुपए का प्रावधान है। रास्ते में करीब 4.7 किमी वन क्षेत्र भी आएगा। वन भूमि डायवर्जन और पर्यावरणीय मंजूरियों के लिए 44.19 करोड़ रखे जाएंगे। प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनेगा। निर्माण लागत की 40% राशि निर्माण के दौरान दी जाएगी। बाकी 60% राशि का भुगतान 15 साल में किस्तों, ब्याज और रखरखाव लागत के साथ होगा। यह मार्ग सागर-दमोह-कटनी कॉरिडोर का हिस्सा है। फोरलेन बनने से बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अभी टू-लेन पर भारी वाहनों के कारण जाम लगता है। कटनी के सीमेंट और माइनिंग क्षेत्र से माल ढुलाई भी आसान होगी।

 

सम्बंधित ख़बरें