म.प्र. के बजट प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर तय
भोपाल [ महा मीडिया] वर्ष 2026-27 का बजट तैयार करने के लिए जो कैलेंडर बनाया गया है उसके अनुसार, 7 सितंबर पुनरीक्षित अनुमान, बजट अनुमान और रोलिंग बजट प्रस्ताव आईएफएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है। 8 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विभागवार प्रथम चरण की बजट चर्चा होगी। 12 अक्टूबर से 13 नवंबर तक द्वितीय चरण की बजट चर्चा होगी। 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक एफआरबीएम से संबंधित जानकारी एवं अन्य वित्तीय विवरण उपलब्ध कराने की अवधि है। 15 जनवरी 2027 बजट भाषण के लिए विभागीय जानकारी भेजने की अंतिम तिथि है। 15 से 31 जनवरी 2027 तक वित्त मंत्री स्तर पर विभागवार बजट बैठकें होंगी। 31 मार्च 2027 पुनर्विनियोजन, समायोजन एवं पुनर्प्राप्ति संबंधी आदेश वित्त विभाग को भेजने की अंतिम तिथि है।