स्पेन में एक महिला को घर से निकालने पर सरकार गिरी
पुणे [महा मीडिया]
स्पेन में 87 साल की एक महिला को घर से निकालना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया। महंगे किराए और लोगों को घर से निकाले जाने के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।मामला इतना बढ़ा कि सरकार को किराएदारों को राहत देने के लिए संसद में इमरजेंसी बिल लाने पड़े। लेकिन सरकार इन्हें पास नहीं करा सकी। इसके बाद प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने तय समय से करीब 8 महीने पहले आम चुनाव कराने की घोषणा कर दी । स्पेन में 29 नवंबर 2026 को वोटिंग होगी। मैड्रिड में 23 सितंबर को 87 साल की मारिया डेल कार्मेन अबास्कल को उनके घर से जबरन निकाल दिया गया था जहां वह लगभग 70 साल से रह रही थीं।