इस साल सर्वाधिक गर्मी की चेतावनी

इस साल सर्वाधिक गर्मी की चेतावनी

भोपाल [महामीडिया] देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की आशंका है। भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है लेकिन इस बार 10 से 12 दिनों के ऐसे कई दौर आ सकते हैं।मौसम विभाग ने यह जानकारी नहीं दी कि इस साल हीटवेव का असर कितने दिन रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें