दिल्ली- एनसीआर में तेज बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली- एनसीआर में आज शुक्रवार को तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है जिससे जाम लग गया है। दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया था।