
हेरॉक्स पर छह लाख का जुर्माना
भोपाल [ महामीडिया] महत्वपूर्ण लाभकारी मालिक मानदंडों के उल्लंघन के लिए स्टार्टअप हेरॉक्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंजाल परिवार के दो लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। हेरॉक्स पर कुल छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है सुमन कांत मुंजाल तथा अक्षय मुंजाल पर 1.5-1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। कंपनी और दोनों लोगों ने महत्वपूर्ण लाभकारी स्वामी मानदंडों का उल्लंघन किया है।कंपनी अधिनियम के तहत संस्थाओं को एसबीओ विवरण का खुलासा करना आवश्यक है। दिल्ली और हरियाणा के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने हेरॉक्स और दोनों व्यक्ति पर जुर्माना लगाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा गया कि हेरॉक्स और निदेशक आदेश के खिलाफ क्षेत्रीय निदेशक के समक्ष अपील दायर करेंगे।