
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
भोपाल [ महा मीडिया] होलिका दहन भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 11:26 बजे से लेकर रात 12:30 बजे तक का होगा। होलिका दहन के लिए 01 घण्टे 04 मिनट्स की अवधि है जिसका समापन रात 12:30 तक होगा।