आपदा जोखिम का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 13 अक्टूबर को
मैहर [ महा मीडिया] आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों और समुदायों में आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जोखिम को कम करने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि बाढ़, भूकंप, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान को सही योजना, तैयारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से काफी हद तक कम किया जा सकता है।