विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में इंटरनेट बंद
मुंबई [महामीडिया]
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच पार्टी की ओर से बुलाए गए विरोध-प्रदर्शन के सरकार ने शनिवार को लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए हैं । इससे दिल्ली में सप्ताहांत में होने वाले कुछ कारोबारी आयोजनों पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। जंतर मंतर के पास भारी बैरिकेडिंग की गई है। शहर के मध्य हिस्सों में चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
साथ ही रेलवे ने शनिवार को दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात की आवाजाही पर कई तरह की पाबंदियों की घोषणा की। इसमें कई प्रमुख सड़कों पर यातायात का मार्ग बदलना भी शामिल है।