नवीनतम
जापान को मिलेगी पहली महिला प्रधानमंत्री
भोपाल [महामीडिया] जापान में को अगले महीने पहली महिला प्रधानमंत्री बन सकती है। मजबूत छवि वाली 60 साल की साने ताकाइची सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व की दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं। वह पार्टी की नेता चुनी जाती हैं तो जापान की नई प्रधानमंत्री बनेंगी। ऐसा हुआ तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। जापान की राजनीति के तोर पर यह एक बड़ी बात है कि क्योंकि देश में महिला नेताओं की संख्या काफी कम है। नए नेता को चुनने की दौड़ शुरू हुई है। 4 अक्टूबर को एलडीपी के नेतृत्व के लिए मतदान होना है। इसमें शिंजिरो कोइजुमी और ताकाइची में मुकाबला है।