लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित
भोपाल [महामीडिया] आज लोकसभा में दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों ने फिर हंगामा शुरू किया। विपक्ष लगातार पहले राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा था । इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।