आकर्षक राखियों से बाजार सजे

आकर्षक राखियों से बाजार सजे

भोपाल [ महा मीडिया] रक्षाबंधन के पावन पर्व के नजदीक आते ही देश भर के बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की रौनक बढ़ गई है। छोटे बच्चों के लिए कार्टून किरदारों, कान्हा, खाटूश्यामजी और लाइट-म्यूजिक वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। आम ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए बाजार में 1 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक की कीमत वाली राखियां बिक रही हैं। इस बार बाजार में इको-फ्रेंडलीऔर देशभक्ति के संदेश या थीम वाली राखियां भी देखने को मिल रही हैं। 

 

सम्बंधित ख़बरें