ओणम पर्व आज
भोपाल [ महा मीडिया] आज 26 अगस्त 2026 को केरल का प्रसिद्ध और मुख्य त्योहार ओणम (थिरुवोणम) मनाया जा रहा है। यह त्योहार असुर राजा महाबली के वार्षिक आगमन और भगवान विष्णु के वामन अवतार की स्मृति में मनाया जाता है। इसे मलयाली लोगों द्वारा नई फसल के स्वागत और नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन केले के पत्ते पर 25 से अधिक पारंपरिक व्यंजनों से सजा हुआ ओणम साध्या परोसा जाता है।