मोदी ने आज इंडोनेशिया में सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा किया

मोदी ने आज इंडोनेशिया में सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा किया

भोपाल [ महामीडिया] 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ उपस्थित थे । 9वीं शताब्दी में निर्मित यह ऐतिहासिक मंदिर परिसर भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु को समर्पित है। इस दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने इस विश्व धरोहर स्थल में संयुक्त रूप से संरक्षण कार्य  शुरू करने के लिए आशय पत्र  पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम दोनों देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करता है।

सम्बंधित ख़बरें