म.प्र. हाई कोर्ट ने स्कूली ड्रेस टेंडर पर अंतरिम रोक लगायी
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वितरित होने वाली यूनिफार्म की आपूर्ति के लिए जारी करीब 350 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने राज्य सरकार से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जवाब दाखिल होने तक संबंधित टेंडर को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। यह आदेश तीन बुनकर संगठनों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया गया है ।