रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

भोपाल [ महा मीडिया] 

रिजर्व बैंक ने 5 अगस्त को अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक के निर्णयों की घोषणा कर दी है । गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में 3 से 5 अगस्त तक चली वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी द्विमासिक बैठक में नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखते हुए अपनी ‘न्यूट्रल’ मौद्रिक नीति का रुख भी कायम रखा है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से  रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने के पक्ष में मतदान किया। इस निर्णय के बाद फिलहाल होम लोन, ऑटो लोन और अन्य फ्लोटिंग ब्याज दर वाले कर्ज की EMI में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई अनुमान के अनुरूप लक्ष्य से ऊपर पहुंची है।महंगाई में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थों और ईंधन की ऊंची कीमतें हैं। वहीं कोर इंफ्लेशन अभी भी नियंत्रण में है और इसमें ज्यादा दबाव नहीं दिख रहा है।

सम्बंधित ख़बरें