नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आज
कटनी [ महा मीडिया] वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आज 9 अक्टूबर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में की जाएगी। इस बार ट्रम्प के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, पोप लियो और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का नाम भी चर्चा में है। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगी। इस साल की नोबेल रेस में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का नाम सबसे अलग है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अमेरिका, रूस, फ्रांस और कनाडा के अंतरिक्ष यात्री साथ काम करते हैं।धरती पर इन देशों के बीच राजनीतिक तनाव और मतभेद हैं लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके वैज्ञानिक एक साथ काम करते हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विश्व स्तर पर शांति, भाईचारा और संघर्ष विराम के लिए किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्यों हेतु प्रदान किया जाने वाला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।