मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध विपक्ष का पैदल मार्च आज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध विपक्ष का पैदल मार्च आज

पुणे [महामीडिया] 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च में राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर ले जाने की कोशिश की तो सांसदों ने उसे रोक दिया।इसके बाद वे बस से उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुस गए। चुनाव आयोग का ऑफिस यहां से 270 मीटर दूर है। मार्च के दौरान पुलिस ने विपक्षी सांसदों को तीन बार रोका। इस दौरन राहुल हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए।राहुल 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो' का पोस्टर के साथ भी दिखे। चुनाव आयोग के खिलाफ देश में पिछले पांच दिनों में पांचवां प्रदर्शन है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। यह लोकतंत्र की चिंता नहीं हार की खीझ है। विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें