पंजाबियों का प्रकाश पर्व 27 नवंबर को 

पंजाबियों का प्रकाश पर्व 27 नवंबर को 

भोपाल [ महामीडिया] गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 27 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारों में अखंड पाठ और कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली जाएँगी । गुरुद्वारा फूलों, गुब्बारों व रोशनी से सजेगा। 19 से 24 नवंबर तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिबजी, 26 नवंबर को निशान साहिबजी (शिखर पर झंडे) की सेवा होगी। 27 नवंबर को गुरुग्रंथ साहिब के रथ के साथ नगर-कीर्तन शोभायात्रा निकलेगी। शबद-कीर्तन के बाद समाजजन गुरुद्वारे में मत्था टेककर खुशहाल जीवन के लिए अरदास करेंगे। दोपहर में अटूट लंगर होगा। आतिशबाजी कर गुरुनानक के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। 
 

सम्बंधित ख़बरें