म.प्र.में महाराष्ट्र मॉडल पर सड़कें बनाने की तैयारी

म.प्र.में महाराष्ट्र मॉडल पर सड़कें बनाने की तैयारी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.में सात इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की योजना के सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय संसाधन जुटाने की है। एक साथ इतने बड़े सडक़ प्रोजेक्ट शुरू करने पर राज्य के बजट पर भारी दबाव पड़ सकता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए महाराष्ट्र के मॉडल पर परियोजना आधारित कंपनियां बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत बड़े एक्सप्रेस-वे और हाईवे के लिए अलग-अलग स्पेशल पर्पज व्हीकल गठित किए जा सकेंगे जो परियोजना के नाम पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों से सीधे कर्ज जुटा सकेंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल सडक़ निर्माण के लिए पैसा जुटाना नहीं, बल्कि परियोजना की वित्तीय जिम्मेदारियों, निर्माण अनुबंधों, टोल वसूली और रखरखाव को एक अलग ढांचे में संचालित करना है। इससे सरकार को सभी परियोजनाओं के लिए सीधे बजट से राशि उपलब्ध कराने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि इस मॉडल की सफलता सडक़ से होने वाली संभावित कमाई, कर्ज की शर्तों और परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता पर निर्भर करेगी।

सम्बंधित ख़बरें