आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी शामिल करने का प्रस्ताव

आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी शामिल करने का प्रस्ताव

भोपाल [ महा मीडिया] बीसीसीआई आईपीएल में वर्ष 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल करने पर विचार कर रहा है जिससे टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो सकती है।
नई टीमों की रेस में महाराष्ट्र के पुणे और गुजरात के वडोदरा (बड़ौदा) को सबसे आगे माना जा रहा है।यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और आधिकारिक मुहर लगने पर शहरों के नाम बदल भी सकते हैं। प्रत्येक नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। यह विस्तार 2028-2032 के नए मीडिया राइट्स साइकिल के साथ हो सकता है।आईपीएल में आखिरी बार 2022 सीजन से पहले दो नई टीमें (गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) जोड़ी गई थीं।

सम्बंधित ख़बरें