सॉफ्टबैंक को दो सालों में पहली बार घाटा
भोपाल [ महामीडिया] जापानी टेक्नोलॉजी निवेशक सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को लगभग दो सालों में पहली बार बड़ा झटका लगा है जहां कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लगभग 7.1 अरब डॉलर का अप्रत्याशित शुद्ध घाटा दर्ज किया है। टेक क्षेत्र की दिग्गज जापानी कंपनी को यह नुकसान मुख्य रूप से उसके प्रमुख 'विजन फंड' में शेयर की कीमतों में आई भारी गिरावट और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव (येन के उतार-चढ़ाव) के कारण हुआ है। बाजार विश्लेषकों ने इस तिमाही में मुनाफे का अनुमान लगाया था लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता सेक्टर में भारी खर्च और मांग को लेकर उपजी चिंताओं ने कंपनी के पोर्टफोलियो को भारी नुकसान पहुँचाया है। सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को लगभग दो सालों में पहली बार घाटा हुआ है। जिनका असर इस टेक निवेशक की प्रमुख होल्डिंग्स पर पड़ा है। बता दें कि सॉफ्टबैंक ने भारत की 25 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया हुआ है जिनमें फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, फर्स्टक्राई, मीशो, लेंसकार्ट, पेटीएम, ओला, पॉलिसीबाजार, स्विगी, उबर और ओयो शामिल हैं।