केदानाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट कल बंद होंगे
भोपाल [ महा मीडिया]
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट कल भैया दूज के पावन पर्व पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जा रहे हैं यमुनोत्री धाम के कपाट कल सुबह 10:28 बजे (शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर) वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।