जलवायु परिवर्तन सम्मेलन तुर्की में
भोपाल [ महा मीडिया] संयुक्त राष्ट्र का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या स्थित एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस बार 'दोहरी अध्यक्षता' का मॉडल अपनाया गया है। यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले एक साल में जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यूरोप और अन्य जगहों पर जानलेवा लू का प्रकोप रहा और नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ जैसी आपदाओं में भी इसकी भूमिका रही है। जबकि ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है। इसेस पेट्रोल, तेल और इनसे बनने वाले कई उत्पादों जैसे उर्वरक और कीटनाशक की कीमतें बढ़ गई हैं।