बांग्लादेश में हिंसा और तनाव की घटनाएं बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया] बांग्लादेश की राजधानी ढाका और कई अन्य शहरों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की खबरों के चलते राजनीतिक हिंसा और तनाव अचानक बढ़ गया है। ढाका में पिछले 48 घंटों में 50 से अधिक देसी बम धमाकों और कम से कम 8 से 17 बसों और अन्य वाहनों को आग के हवाले करने की घटनाएं सामने आई हैं। ढाका यूनिवर्सिटी, साउथ ईस्ट यूनिवर्सिटी, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट बांग्ला कॉलेज, सीएनएम कोर्ट, मालीबाग, मोक बाजार चौराहा, फार्मगेट और मीरपुर जैसे इलाकों में बम धमाके और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जिनमें देसी बम ले जा रहे लोग भी शामिल हैं। राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वकीलों ने भारत में उनके नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है। हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। उनके लौटने से पहले ही देश में राजनीतिक तनाव बढ़ने लगा है।