म.प्र.सरकार जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची

म.प्र.सरकार जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.सरकार ने छठवें वेतनमान का एरियर्स देने के जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने अपनी याचिका में प्रदेश की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए एरियर्स और वेतनवृद्धि से जुड़े वित्तीय भार से राहत देने की मांग की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को वर्ष 2006 से छठवें वेतनमान का एरियर्स देने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के पालन से सरकार पर बड़ा वित्तीय भार आने का अनुमान है।सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि इस अतिरिक्त खर्च को आसानी से वहन किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें