मथुरा के गोवर्धन पूजा में हजारों विदेशी श्रद्धालु शामिल

मथुरा के गोवर्धन पूजा में हजारों विदेशी श्रद्धालु शामिल

भोपाल [ महामीडिया मथुरा में गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालु और विदेशी भक्त गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा कर रहे हैं जिनमें से कई भक्त लेट-लेटकर (दंडवत होकर) परिक्रमा कर रहे हैं। पर्व के दौरान भगवान गिरिराज को 56 भोग और विशाल अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया जा रहा है। भक्त सिर पर प्रसाद की टोकरी और छबरिया रखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। दुनिया भर के करीब 40 देशों से 10 हजार से ज्यादा विदेशी भक्त गोवर्धन पहुंचे हैं। सभी भक्त भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और नृत्य में शामिल हो रहे हैं। गोवर्धन के साथ-साथ राधाकुंड और ठाकुर श्री द्वारकाधीश मंदिर में भी विदेशी और स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

 

सम्बंधित ख़बरें