सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षाएं नौ फरवरी से
भोपाल [ महा मीडिया] काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने मंगलवार को 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से और कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। सीआईएससीई बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 2,69,955 छात्र और 12वीं के 1,10,025 विद्यार्थी शामिल हैं। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के लिए देश और विदेश में कुल 2,835 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहीं 12वीं की परीक्षा 1,477 केंद्रों पर आयोजित होगी।