दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े

दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े

मुंबई [महा मीडिया ] कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी तनाव देखने को मिला।  स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। मिंटो ब्रिज और संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और वाम छात्र संगठनों  ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। दिल्ली के मिंटो ब्रिज और केंद्रीय दिल्ली के अन्य रास्तों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग की पहली और दूसरी परतें तोड़ दीं।  भारी संख्या में तैनात दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया। 

सम्बंधित ख़बरें