नवीनतम
रिजर्व बैंक के धन हस्तांतरण दिशानिर्देश जारी
भोपाल [ महा मीडिया]
रिजर्व बैंक ने घरेलू धन हस्तांतरण से जुड़े नियमों को समेकित करते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।नई धन हस्तांतरण दिशानिर्देश के अनुसार यदि आपके पास बैंक खाता नहीं है तब भी आप बैंक शाखा में जाकर नकद के जरिए NEFT द्वारा किसी अन्य के बैंक खाते में 50,000 तक भेज सकते हैं। यदि आप बैंकिंग एजेंट या एटीएम के माध्यम से पैसे भेजते हैं तो एक बार में अधिकतम 5,000 और प्रति माह अधिकतम 25,000 भेजे जा सकते हैं। बिना बैंक खाते वाले लाभार्थी को नकद भुगतान देने के लिए प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम सीमा 10,000 है जबकि मासिक सीमा 25,000 तय की गई है। इसमें पैसे भेजने वाले का मोबाइल नंबर सत्यापित होना और स्व-प्रमाणित आधिकारिक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक लेनदेन को अतिरिक्त प्रमाणीकरण कारक से सत्यापित किया जाना आवश्यक है।