डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी का खतरा बढ़ा
भोपाल [ महामीडिया] भारत में डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ गया है। बैंक फिनटेक कंपनियों से अपने साथ जुड़ने वाले कारोबारियों की कड़ी जांच करने को कह रहे हैं।बैंकों ने अपने फिनटेक साझेदारों को कारोबारियों को जोड़ने की प्रक्रिया में सख्त जांच करने की सलाह दी है। इसके तहत लाभार्थियों के पंजीकरण को मजबूत करने और भुगतान की स्वचालित प्रक्रिया पर नियंत्रण लगाने को कहा गया है। इस प्रक्रिया के जरिये कंपनियां बिना मैन्युअल जांच के हजारों बैंक खातों में पैसे भेज सकती हैं। एपीआई की गोपनीय कोड होते हैं जिन्हें भुगतान कंपनियां अपने कारोबारी ग्राहकों को देती हैं। कारोबारी इनका उपयोग भुगतान लेने या बैंक खातों में पैसा भेजने के निर्देश देने के लिए करते हैं। भुगतान कंपनी इन कोड के आधार पर काम करती है और हर बार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत नहीं पड़ती। यह कोड कारोबारियों के सर्वर पर रखे होते हैं। ऐसे में सर्वर में सेंध लगने पर हमलावर इनकी नकल करते हुए फर्जी निर्देश भेज सकते हैं।