दिल्ली में बारिश से सड़कें जलमग्न

दिल्ली में बारिश से सड़कें जलमग्न

भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली में बुधवार देर शाम हुई बारिश के कारण इस समय जगह-जगह जलजमाव है। एक तरफ उमस भरी गर्मी से आम लोगों को राहत तो मिली लेकिन वहीं दूसरी ओर सबके लिए आफत भी बनी रही। ट्रैफिक में फंसे लोग एक घंटे का सफर 3 से 4 घंटे में पूरे कर रहे है। गुरुवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव हो गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां तीन घंटे में 119 मिमी वर्षा हुई। दिल्ली सरकार को 1 अगस्त (बृहस्पतिवार) के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश देना पड़ा।शहर में हुई बारिश के बाद दिल्ली के आईटीओ इलाके में भी ट्रैफिक जाम देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें