भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से स्मार्ट कार्ड की सुविधा

भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से स्मार्ट कार्ड की सुविधा

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था लागू हो जाएगी। एक सिस्टम के तहत यात्रियों को कार्ड खरीदना पड़ेगा जो एटीएम जैसा है। इसे रिचार्ज करने के बाद मेट्रो स्टेशन पर एंटर और एग्जिट कर सकेंगे।खास बात ये है कि ये सिस्टम जिन भी शहरों में लागू है, वहां पर यात्री कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। इनमें दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहर भी शामिल हैं। मेट्रो अफसरों की माने तो स्टेशनों पर ही कार्ड मिलने लगेंगे। यात्रा में सुविधा और टिकट में कतार से बचने के लिए यात्री इसे खरीद सकेंगे। इस कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। 

सम्बंधित ख़बरें