हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया 

हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया 

भोपाल [ महा मीडिया] तीन मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह तीनों विवाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद से जुड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए 'समाधान समारोह 2026' पहल के तहत लेटर भेजकर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था और दोनों पक्षों से सहमति मांगी थी। हालांकि किसी भी पक्ष ने इसके लिए सहमति नहीं दी।  दोनों पक्षों ने कहा है कि वह अदालत में ही केस लड़कर निर्णय चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पहल 'समाधान समारोह 2026' के तहत इन मामलों के शांतिपूर्ण और आपसी समाधान के लिए दोनों पक्षों को एक प्रस्ताव भेजा था और उनसे सहमति मांगी थी।  अब इस प्रस्ताव के अस्वीकार होने के बाद तीनों प्रमुख विवाद अपने नियमित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से अदालतों में सुलझाए जाएंगे। 


 

सम्बंधित ख़बरें