हिमालय की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पहली बार खोला गया

हिमालय की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पहली बार खोला गया

भोपाल [ महामीडिया] उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पहली बार सभी पर्वतारोहियों के लिए खोल दिया है।  यह फैसला उत्तराखंड को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक प्रमुख और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा।खोली गई पर्वत चोटियों की ऊंचाई 5700 मीटर से 7756 मीटर तक है। इनमें कामेट, नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी विश्व प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण चोटियां शामिल हैं। ये शिखर तकनीकी कठिनाई के साथ-साथ अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाने जाते हैं। अधिसूचित 83 चोटियों पर अब भारतीय पर्वतारोहियों को कोई भी अभियान शुल्क जैसे पीक फीस, कैंपिंग शुल्क या पर्यावरण शुल्क नहीं देना होगा।  अब राज्य सरकार इनका वहन करेगी। इससे आर्थिक कारणों से पीछे रह जाने वाले युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। विदेशी पर्वतारोहियों पर पहले लगने वाला राज्य स्तरीय अतिरिक्त शुल्क समाप्त कर दिया गया है। अब उन्हें केवल निर्धारित शुल्क ही देना होगा। इससे उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण क्षमता बढ़ेगी और विदेशी अभियानों की संख्या में वृद्धि होगी।

सम्बंधित ख़बरें