देश में बेटियों का जन्म अनुपात सुधरा
मैहर [ महा मीडिया] देश में बेटियों के जन्म का अनुपात सुधरा है। हर 1,000 जन्म पर करीब 15 अतिरिक्त लड़कियों के जन्म का अनुमान है। इसका असर उन परिवारों में ज्यादा दिखा, जिनकी पहली संतान बेटी थी।
2015-16 में हर 1,000 लड़कों पर 919 लड़कियों का जन्म होता था। अब यह अनुपात बढ़कर 930 हो गया है। हालांकि देश के 757 जिलों में से सिर्फ 26 में जन्म के समय लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा दर्ज की गई है।
इससे पता चलता है कि सुधार के बावजूद लैंगिक अंतर बना हुआ है।