बिल्डरों की सीबीआई जांच जारी रहेगी

बिल्डरों की सीबीआई जांच जारी रहेगी

भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने उन बिल्डर्स की कोशिशों पर रोक लगा दी है जो कुछ घर खरीदारों से समझौता करके सीबीआई जांच से बचना चाहते थे चीफ जस्टिस सूर्य कांत की बेंच ने साफ कहा कि जब तक आखिरी फ्लैट खरीदार को उसकी प्रॉपर्टी या रिफंड नहीं मिल जाता तब तक घर खरीदारों से धोखाधड़ी और जमा पैसे के गलत उपयोग के लिए बिल्डर्स की जांच जारी रहेगी। यह मामला उन प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है जहां बिल्डर्स ने सबवेंशन स्कीम के तहत बैंकों से पैसा ले लिया लेकिन फ्लैट बनाने में भारी देरी की। इसके बावजूद बैंक खरीदारों से EMI वसूल रहे थे। चार्जशीट में स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई के कई अधिकारियों के नाम हैं।

  

सम्बंधित ख़बरें