केंद्र सरकार ने दलहन फसलों के प्रमाणित बीज सब्सिडी को बढ़ाया

केंद्र सरकार ने दलहन फसलों के प्रमाणित बीज सब्सिडी को बढ़ाया

मुंबई [महामीडिया] 

केंद्र सरकार ने दलहन फसलों तुअर, उड़द और मसूर के प्रमाणित बीज पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल अधिकतम ₹12,000 तक की मदद मिलेगी ताकि महंगे बीज की वजह से किसान प्रमाणित किस्मों से मुंह न मोड़ें। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने इस साल जुलाई में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को पत्र लिखकर सब्सिडी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का आग्रह किया था। उनका तर्क था कि बीज की ऊंची लागत के चलते किसान प्रमाणित बीज कम अपना रहे थे जिसका असर पैदावार पर पड़ रहा था। 

सम्बंधित ख़बरें