
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को
नई दिल्ली [महामीडिया] 29 मार्च को चैत्र कृष्ण अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अफ्रीका, रूस और यूरोपीय देशों में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखेगा। अमेरिका के अधिकांश हिस्सों और अटलांटिक महासागर में भी इसे देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के करीब 93 फीसदी हिस्से को ढक लेगा। यह इस साल के सबसे बेहतरीन नजारों में से एक होगा।