नवीनतम
म.प्र.विधानसभा में मुख्य सचेतक का पद सृजित होगा
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.विधानसभा के बजट सत्र से पहले बीजेपी मुख्य सचेतक की नियुक्ति सदन में कर सकती है। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव के बीच इसको लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। मोहन सरकार महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति करके कई समीकरण साध सकती है क्योंकि यह पद सदन के सुचारू संचालन और विधानसभा में पार्टी विधायकों में अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में इस पर पद किसी सीनियर विधायक की नियुक्ति होगी, जिसके लिए कई विधायक फिलहाल दावेदार नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्य सचेतक के लिए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है ऐसे में यह और अहम हो जाती है। इसके पहले कांग्रेस शासन काल में मध्य प्रदेश विधानसभा में विशेष आमंत्रित सदस्य का पद निर्मित किया गया था जिसमें लंबे समय तक स्वर्गीय वीरेंद्र तिवारी ने अपनी सेवाएं दी थीं।