तेरह राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण की प्रक्रिया आज से

तेरह राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण की प्रक्रिया आज से

भोपाल [ महा मीडिया] 

चुनाव आयोग आज गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे।SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे, जो अंतिम मतदाता सूची में घटकर 58.71 करोड़ रह गए। यानी करीब 5.86 करोड़ नाम कम हुए हैं।अब पुनरीक्षण के दौरान यह देखना अहम होगा कि हटाए गए मतदाताओं में से कितने दोबारा सूची में शामिल होते हैं।ज्यादा नाम वापस जुड़ने पर सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते हैं जबकि कम नाम जुड़ने की स्थिति में पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका की जांच जरूरी होगी

सम्बंधित ख़बरें