रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षी अनुपात को बढाकर 99 प्रतिशत किया

रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षी अनुपात को बढाकर 99 प्रतिशत किया

मुंबई [महामीडिया] 

रिजर्व बैंक ने रीपो रेट बढ़ाने के बाद अब नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) के न्यूनतम दैनिक रखरखाव की आवश्यकता 99 प्रतिशत कर दी है। यह बदलाव 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े से प्रभावी हो जाएगा। इससे पहले सीआरआर से जुड़ी यह सख्त शर्त जुलाई 2023 में लागू की गई थी।  नकद आरक्षी अनुपात  जमा का वह हिस्सा है जिसे बैंकों को रिजर्व बैंक के पास नकद के रूप में रखना होता है। रिजर्व बैंक के पास रखी इस रकम पर बैंकों को कोई ब्याज नहीं मिलता है। बैंकों को रिपोर्टिंग पखवाड़े के दौरान सभी दिनों में जरूरी नकद आरक्षी अनुपात   99 प्रतिशत रखनी होगी ताकि रोजाना सीआरआर का औसत तय 3 फीसदी से कम न हो। इस कदम से रोजाना नकदी की जरूरतों का प्रबंधन करने की बैंकों की क्षमता कम हो जाएगी ।

सम्बंधित ख़बरें