अमेरिका का ईरान पर फिर हमला
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप पर गुप्त और सीमित हवाई हमले किए हैं। यह द्वीप फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के मुहाने पर स्थित है। ईरान ने केश्म द्वीप पर कई धमाकों की पुष्टि की है और ईरान ने एक अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराने का दावा करते हुए फुटेज भी जारी किया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव चल रहे हैं और दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका के अनुसार यह कार्रवाई रक्षात्मक थी जिसका उद्देश्य ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमला करने से रोकना और वहां मौजूद सैन्य बुनियादी ढांचे, रडार सिस्टम व ड्रोन नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाना था।