संघ का विजयादशमी समारोह 20 अक्टूबर को नागपुर में
भोपाल [ महा मीडिया]
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नागपुर में होने वाले विजयादशमी समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुलाया है। संघ का विजयादशमी समारोह 20 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में होगा। यह कार्यक्रम संगठन के स्थापना दिवस पर हर साल आयोजित किया जाता है और इस बार संघ के शताब्दी वर्ष का समापन भी होगा।इस साल नागपुर के रेशिमबाग मैदान में होने वाला कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के समापन का भी प्रतीक होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत समारोह को संबोधित करेंगे।