इंदौर में जलसंकट गहराया

इंदौर में जलसंकट गहराया

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने जल संकट की आशंका बढ़ा दी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामान्य तौर पर होने वाली करीब 37 इंच बारिश के मुकाबले इस बार 23 इंच पानी ही बरसा है। इस साल इंदौर में सामान्य से लगभग 14% कम बारिश हुई है जिससे यशवंत सागर और बिलावली जैसे प्रमुख तालाबों में पानी का स्तर घट रहा है। इसके मद्देनजर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से जल प्रबंधन के लिए पैकेज की मांग की है। जलसंकट से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए आज ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इंदौर में लीकेज भी वाटर वेस्टेज की बड़ी वजह है।

 

सम्बंधित ख़बरें