सेंसेक्स , निफ्टी ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ

सेंसेक्स , निफ्टी ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ

मुंबई  [महा मीडिया]: शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है। ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो और पावर शेयर्स में आज तेजी है। वहीं बैंकिंग और IT शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

इससे पहले कल यानी 9 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।

सम्बंधित ख़बरें