
NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव गिरफ्तार
नई दिल्ली [महामीडिया] NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना के दानापुर से आर्थिक अपराध इकाई ने गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह इस गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। संजीव 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक के बाद से फरार था।